Home

Sunday, 14 May 2023

ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव की माताजी की तेरही(ब्रम्हभोज) संपन्न।

 

जौनपुर: जौनपुर जिले के मीरगंज ग्राम सभा के प्रख्यात लोकप्रिय ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव की  पूज्यनीया माता जी केवला देवी प्यारेशंकर यादव का स्वर्गवास 23अप्रैल ,2023 को हो गया था।इस अवसर पर शोक संतप्त ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव,अभयराज यादव (ठीकेदार), पारसनाथ यादव, प्रमोद कुमार यादव, विजयनाथ, कमलेश, प्रहलाद यादव, सतीश, संदीप, बसंत,मेजर यादव, अभिषेक, चंचल यादव ने  ब्रम्हभोज कराया। शोक-संतप्त परिवार ने सभी आगंतुकों को धार्मिक पुस्तकें भेंट स्वरूप प्रदान किया। गौरतलब हो कि ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मिष्ठान भी वितरित किया। ब्रम्ह भोज में शामिल लोगों को ऐसा लग रहा था कि जैसे प्रधानजी की माताजी यहीं कहीं हैं। जौनपुर जिले भर से जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों और गणमान्यजनों की उपस्थिति की वजह से ग्रामसभा मीरगंज में सुबह से ही प्रधानजी के यहां आने वालों का तांता लगा हुआ था। इस अवसर पर प्रधानजी के चाहने वालों ने कहा कि आज हम सभी दुखी हैं कि  पूज्यनीया माताजी नहीं है। लेकिन हम सभी प्रधानजी के साथ उनकी तरह ही हर सुख दुख में खड़े रहेंगे। फलस्वरूप माताजी की आत्मा को शांति मिले।वह स्वर्ग लोक में स्थान प्राप्त करें।

1 / 2
2 / 2

वरिष्ठ शिक्षक, साहित्यिक एवं लेखक रामअवतार यादव का विदाई समारोह संपन्न।



मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका के सायन स्थित जोगेलकरवाडी स्कूल के सभागृह में स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक, लेखक एवं साहित्यकार रामअवतार यादव की सेवानिवृत्ति पर उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की प्रस्ताविकी डॉ. अमर यादव,अध्यक्षता पूर्व प्रशासकीय अधिकारी वरिष्ठ शिक्षाविद् रामहित यादव ने किया। अतिथि के रूप में प्रशासकीय अधिकारी किसन बाजीराव पावडे , पूर्व शिक्षा निरीक्षक जगदीश गायकवाड, शिक्षा निरीक्षक किरण डिसिल्वा , कनिष्ठ पर्यवेक्षक मधुकर माली, डॉ अमर बहादुर पटेल, समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव, पूर्व प्रधानाचार्य गिरधर यादव,राजधर यादव, हराया यादव, हरेंद्र सहदेव यादव,गुलाब यादव, शिक्षक सेना के उप कार्याध्यक्ष उपेंद्र राय, आलोक सिंह, विनोद राठोड़ ,पराग साल्वे, शिक्षक सभा के सहसचिव ओमप्रकाश यादव, प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार मौर्य, सुबेदार विश्वकर्मा, ऊषा पतनवार, नरेंद्र यादव, सत्यदेव सूर्यकुमार यादव,जे.पी.सिंह,विनय शुक्ला, उमाशंकर यादव, पंकज लालता यादव, लालमणि यादव, प्रितपाल कौर, जसपाल कौर, लीलावती सिंह,पड्हा सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।



1 / 8
2 / 8
3 / 8
4 / 8
5 / 8
6 / 8
7 / 8
8 / 8

Tuesday, 2 May 2023

विमोचन समारोह: डॉ. मनसा आलोक मिश्रा

1 / 8
2 / 8
3 / 8
4 / 8
5 / 8
6 / 8
7 / 8
8 / 8


डॉ मानसा  आलोक मिश्रा द्वारा लिखित पुस्तक 'आदित्य से साहित्य का सफर' (मधु कांकरिया का साहित्यिक मूल्यांकन) का विमोचन समारोह संपन्न।


मुंबई: सांताक्रुज पूर्व स्थित  सुप्रसिद्ध पब्लिक महाविद्यालय में मुंबई हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित डॉ. मनसा आलोक मिश्रा की पुस्तक 'आदित्य से साहित्य का सफर (मधु कांकरिया का साहित्यिक मूल्यांकन)' का विमोचन महाराष्ट्र हिंदी साहित्य अकादमी के कार्याध्यक्ष प्रो. डॉ. शीतला प्रसाद दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि प्राध्यापिका बृजबाला सूरी, विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक यज्ञ नारायण दुबे, सुप्रसिद्ध लेखक डॉ संजय सिंह, कवि सुरेश मिश्रा, प्रिंसिपल डॉ आर. के. प्रसाद, प्रकाशक आर . के. त्रिपाठी, जेष्ठ कवि रवि यादव, समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव, डॉ अमर बहादुर यादव, अरविंद सर , छाया पाठक, प्रियंका चौहान सहित सैकड़ों साहित्य, संस्कृति और शिक्षा जगत की महाविभूतियाँ  उपस्थित रहे। समारोह का यादगार आकर्षक संचालन मनीषा उपाध्याय ने किया एवं स्वयं लेखिका मनसा मिश्रा ने विद्वतापूर्ण आभार व्यक्त कर सभी का मन मोह लिया। 

समीक्षा की यह कृति अपने अस्तित्व की उपलब्धियां प्राप्त करें और साहित्य के विकास का मार्ग प्रशस्त करने में सफल हो।


सत्यमेव जयते नानृतम् सत्येन, पंथा विततो देवयानः। 
येनाक्रमंत्यृषयो ह्याप्तकामो यंत्र तत्सत्यस्य परमं निधानम्॥

Sunday, 12 March 2023

वैकल्पिक प्रश्न

विषयज्ञान की परख करें

1. ताजमहल कहां है?

2. गांधीजी का जन्म कहां हुआ था?

3. इतिहास का मुख्य घटक क्या है?

4. महाभाष्य नामक व्याकरण शास्त्र के प्रणेता?

5. रामायण ग्रंथ के रचयिता?




Wednesday, 8 March 2023

मैं अमर हूं...

मैं अमर हूं मुझको तुम अमृत समझना।

मुझको पीना चाहते जीवन के भोगी, 
और हैं गंभीर जो विस्मित समझना। 

मुझको चख कर काल चलता झूमकर,
इस निरंतर का कहाँ है यति समझना। 

        योगेश सुदर्शन मिश्र
१९ मई 
जौनपुर उ.प्र.

मैं यहीं था किन्तु देखा ये गया की नहीं था,
दृष्टि हूं मैं दृश्य को तुम मित समझना।

एक ही घट में भरा उतना नहीं हूं,
पात्र अगणित मुझमें मत सीमित समझना। 

हाँ कई घट बन रहे हैं फूटने को, 
श्रृंखला यह हैं नहीं परिमित समझना।

लोग जब कह दें तुझे कि मैं मरा हूं, 
तुम हृदय निज देखकर जीवित समझना। 

Monday, 6 March 2023

सुदर्शन काव्यकलश



ऐसे दुनिया बदल गया होंगा

यादों में रंगीन बग़चा

हिजाब

रंगों के रंगीले ऋतु में मदनोत्सव पर्व की मंगलकामना।

Saturday, 4 March 2023

कीर्ति

कीर्ति

तुम जो स्वेद से भींगे, 

चिढ़ चिढ़े सूरज की तीखी धूप में 

अपना लक्ष्य खोज रहे हो, 

नहीं जानते कि 

इसी मार्ग में 

आगे बहुत आगे 

सैकड़ों भुजाओं वाला 

एक रसीला नौजवान बरगद, 

हरे पत्तों के हँसी की, 

शीतल छाया लिए 

तुम्हारे आगमन की 

प्रतीक्षा में तप रहा है। 

मैंने देखा है, 

उसी शीतल छाया में 

अपनी दृष्टि की 

दिव्य सुगंधित फूल बिछाए, 

वह अत्यंत सुंदरी, 

तुम्हारी 

परम प्रियतम् 'कीर्ति', 

बेचैन है कि कब तुम्हारा आगमन हो 

और 

कब वह अपनी सुकोमल 

भुजाओं की आलिंगन में बांध कर 

स्वयम् मुक्त हो जाये। 

वह तुमपर न्योछावर होने को आतुर है, 

वह तुममें लीन होना चाहती है। 

इस अहिल्या की जड़ता में 

देखो राम ! 

तुम्हारी कीर्ति मुक्ति को कितना आतुर है? 

तुम पहुंचोगे न वहां तक?  

उसे अपनी ध्वजा बनाने?


Friday, 3 March 2023

हार्दिक बधाई

Shveta
जन्म दिन की बधाई

Wednesday, 1 March 2023

हार्दिक शुभकामनाएं


नायगांव म.न.पा. सेकेंडरी स्कूल के कक्षा दसवीं के समस्त विद्यार्थियों को जो बोर्ड की परीक्षा के अभियान में लगे हैं, सफ़लता की शुभकामनाएं।







"देहु शिवा वर मोहि इहे"- महेंद्र कपूर 

Tuesday, 28 February 2023

मा.आमदार विधायक नरेंद्र पवार एवं हजारों गणमान्यों की उपस्थिति में निकिता सिंह एवं वीर प्रताप सिंह परिणय सूत्र में बंधे:

मा.आमदार विधायक नरेंद्र पवार एवं हजारों गणमान्यों की उपस्थिति में निकिता सिंह एवं वीर प्रताप सिंह परिणय सूत्र में बंधे।

मुंबई:शिक्षा क्षेत्र में विगत तीन दशकों से कार्यरत समाजसेवी अशोक सिंह एवं कुसुमलता अशोक सिंह की सुपुत्री निकिता सिंह का पाणिग्रहण संस्कार श्रीमती प्रभावती सिंह एवं स्मृति शेष सीताराम सिंह के सुपौत्र सुरेंद्र प्रताप सिंह एवं तारा देवी के सुपुत्र वीरप्रताप सिंह से रेड चिल्ली मैरिज हॉल कल्याण -मुरबाड रोड,ता.कल्याण , जिला -ठाणे में बड़े ही शानदार ढंग से संपन्न हुआ।

मा.आमदार विधायक नरेंद्र पवार एवं हजारों गणमान्यों की उपस्थिति में निकिता सिंह एवं वीर प्रताप सिंह परिणय सूत्र में बंधे।


इस अवसर पर अशोक सिंह की ओर से बारातियों का स्वागत करने हेतु राम आश्रय सिंह, महेंद्र सिंह,राजेंद्र सिंह, जनार्दन सिंह, आलोक सिंह,जियाराम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, अवनेंद्र सिंह, शशांक सिंह, शुभम सिंह, आदर्श सिंह, हर्ष सिंह,विहान सिंह, देवांशी सिंह, उत्कर्ष सिंह के साथ ही उनके सबसे करीबी पारिवारिक मित्रों एवं संगे संबंधियों ने बारातियों का बड़े ही आदर पूर्वक स्वागत किया। वहीं वर पक्ष के महेंद्र प्रताप सिंह (एम .पी.सिंह), सुरेंद्र प्रताप सिंह, लोकप्रिय समाजसेवी शिक्षाविद् एवं भाजपा के आधार स्तंभ राणा प्रताप सिंह, विजय प्रताप सिंह,राज प्रताप सिंह,विपिन कुमार सिंह ने वधु पक्ष का गले मिलकर एक दूसरे का अभिवादन स्वीकार किया। गौरतलब ‌हो कि इस अवसर पर पूर्व विधायक नरेंद्र पवार, समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव,प्रशांत रामचंद्र पाण्डेय, समाजसेवी उद्योगपति अरविंद सिंह,ए.के.सिंह, घाटकोपर हिंदी हाईस्कूल के वाईस प्रिंसिपल राजेन्द्र प्रसाद सिंह, पर्यवेक्षक अभय प्रताप सिंह, उद्योगपति नरसिंह यादव, प्रधानाचार्य उमाशंकर सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य जनार्दन सिंह, अनूप मिश्रा सहित हजारों गणमान्यों की गरिमामय उपस्थिति से सर्वत्र खुशी का वातावरण था। सभी ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।

कुलवंत कौर कांकर की सेवानिवृत्ति पर भव्य समारोह संपन्न:



कुलवंत कौर कांकर की सेवानिवृत्ति पर भव्य समारोह संपन्न:

मुंबई: न्यू सायन मनपा माध्यमिक विद्यालय की अनुशासन प्रिय , कर्तव्य निष्ठ , विद्यार्थियों में लोकप्रिय वरिष्ठ शिक्षिका कुलवंत कौर कांकर की सेवानिवृत्ति का समारोह बड़े ही आनंद पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।इस अवसर पर उनके पुत्र गगन, पुत्री प्रीति सिंह, पुत्रवधू निहारिका की गरिमामय उपस्थिति रही।इस अवसर पर विभाग निरीक्षक शोभा जामघरे, प्रिंसिपल विलास घेरडे, प्रिंसिपल विकास पाटिल, प्रिंसिपल मारूति शेरकर,इंदू सिंह,स्नेहल कासुर्डे, प्राथमिक विभाग की प्रभारी मुख्याध्यापिका शारदा पोल, वरिष्ठ शिक्षिका प्रतिभा राऊत, सुवर्णा नागले, माध्यमिक विभाग के हिंदी माध्यम की प्रमुख प्रतिमा सुभाष यादव, सरिता ननवरे, शंकर भोसले,माधुरी प्रमोद मिश्रा,पवन पटेल, मोहिनी चौरसिया, मंजू गुप्ता, सीमा यादव,उमा तिवारी, श्रीकांत यादव, राजेश रहांगडाले, वरिष्ठ शिक्षिका मीना विश्वे, मोतीराम बागुल, ज्योत्स्ना दाते, निवेदिता पवार,निता रेचवाडे, महापौर पुरस्कार प्राप्त आदर्श शिक्षिका श्रृति राणे, संदीप सिंह, संतोष पटेल, राकेश सुदर्शन पाठक, लक्ष्मी बिड़लान आदि ने श्रीमती कौर एवं उनके संपूर्ण परिवार का सत्कार पुष्प गुच्छ,शाल, श्रीफल, पुष्प गुच्छ और भेंट वस्तु देकर किया। समारोह में शामिल सभी लोगों ने लज़ीज़ व्यंजन का स्वाद ग्रहण किया। गौरतलब हो कि समारोह में सत्कार मूर्ति के विषय में बोलते समय आदर्श शिक्षक शंकर गंगाराम भोसले एवं माधुरी मिश्रा भावुक हो गईं। वास्तव में श्रीमती कुलवंत मैडम संपूर्ण विद्यालय में एक अभिभावक के रूप में कार्य करते रहीं। यही वजह है कि कल अर्थात एक मार्च से मैडम की अनुपस्थिति सभी को खलेगी।


1 / 10
2 / 10
3 / 10
4 / 10
5 / 10
6 / 10
7 / 10
8 / 10
9 / 10
10 / 10

Sunday, 26 February 2023

वचन की महिमा

https://antarabhivyakti-yogesh.blogspot.com/2023/02/blog-post_26.html

एक पहाड़ी जंगल के नीचे विजयगढ़ नाम का एक गांव था। गांव के सारे जानवर हरी घास खाने के लिए प्रभात होते ही उसी पहाड़ी के ऊपर बसे जंगल में चले जाते और शाम होते-होते घर वापस आ जाते थे।

हर दिन की तरह लक्ष्मी नाम की एक गाय अन्य गायों के साथ उसी पहाड़ी के जंगल में घास खाने के लिए गई। वह हरी घास खाने में इतनी अधिक तन्न्मय थी कि वह कब एक सिंह की कंदरा के पास पहुंच गई, उसे पता भी न चला।

शेर अपनी कंदरा में सो रहा था और वह पिछले दो तीन दिनों से भूखा भी था। जैसे ही लक्ष्मी उस भूखे सिंह के निकट पहुँची, गाय की सुंदर गंध से सिंह की निद्रा टूट गई।

वह धीरे-धीरे खोह से बाहर आया और गाय देखकर प्रसन्न हो गया। उसने मन ही मन सोचा कि आज उसकी कई दिनों की भूख मिट जाएगी। वह आज इस हृष्टपुष्ट गाय की स्वादिष्ट मांस खाएगा ऐसा  सोचते हुए उसने एक भयानक गर्जना की।

लक्ष्मी उसकी दहाड़ सुनकर सिहर गई। जब वह अपना सिर उठाकर अपने आस-पास देखी, तो वहां दूर-दूर तक उसका अपना कोई भी नहीं दिखा।

अब वह हिम्मत करके पीछे मुड़ी, तो उसे सामने अपना विकराल तीक्ष्ण दाँत दिखाकर गुर्राता हुआ सिंह खड़ा दिखाई दिया। उसने लक्ष्मी से कहा, “मुझे कई दिनों से कोई शिकार नहीं मिल रहा था, मैं भूखा हूँ। संभवतः इसलिए भगवान ने मेरा पेट भरने के लिए तुझे मेरे यहां पर भेजा है। आज मैं तुझे खाकर अपनी क्षुधा तृप्त कर लूंगा।”

उस भूखे सिंह की बात सुनकर लक्ष्मी कंपित स्वर में बोली “ है वनराज, मुझे जाने दो, मुझे मत खाओ। मेरा एक छोटा बच्चा है, जो अभी केवल मेरा ही दूध पीता है, उसे घास खाना अब तक नहीं आया है।”

लक्ष्मी की बात सुनकर वह अट्टहास करते हुए बोला, “तो क्या मैं अपने हाथ में आया अपना आहार ऐसे ही जाने दूं? मैं तो आज तुझे खाकर अपनी कई दिनों की भूख मिटाऊंगा।”

शेर के ऐसा कहने पर लक्ष्मी उसके सामने रोने लगी और विनती करते हुए बोली, “ है सर्वशक्तिमान, है कृपा निधान मुझे अपने प्राणों की चिंता नहीं है। मैं अपने बछड़े के लिए चिंतित हूँ । यदि आज मैं अपने झुंड़ के साथ घर नहीं गयी तो संभवतः मेरे शोक में मेरा बछड़ा भी अपना जान दे देगा। एक भूखे प्राणी का जितना अधिकार उसके भोजन पर होता है उतना ही एक नवजात शिशु का अधिकार अपने जीवन के लिए उसकी मां पर होता है।अतः मुझे जाने दो। मैं वचन देती हूँ आज अपने बछड़े को आखिरी बार दूध पिला कर उसे खूब दुलार कर, उसकी अनुमति लेकर कल सुबह होते ही तुम्हारे पास आ जाऊंगी। फिर तुम मुझे खा लेना और अपनी भूख मिटा लेना।” 


"और यदि तुम्हारे बछड़े ने अनुमति न दी तो?" सिंह ने गरज कर पूछा।

"अगर मगर की तो बात ही नहीं है वनराज, जैसे मैं अपनें दायित्व से बँधी होने के नाते आपसे एक रात की अनुमति मांग रही हूं ऐसे ही मैं कल प्रस्तुत हो जाने को वचन बद्ध हूँ। अतः हे दयालु आप संशय न करें।" लक्ष्मी ने आर्द्र स्वर में गुहार लगाई।

अंततोगत्वा सिंह लक्ष्मी की बात मान लिया और धमकी देते हुए बोला, “अगर कल तू नहीं आई, तो मैं तेरे गांव आऊंगा, फिर तुझे तेरे बेटे सहित खा जाऊंगा।”

लक्ष्मी सिंह को धन्यवाद देती हुई वहां से उदास अपनें घर की ओर चली। रास्ते में उसकी प्रिय सखियों ने उदासी का कारण जानना चाहा, पर उसने किसी को कुछ न बताया। वहां से वह सीधे अपने बछड़े के पास गयी। उसे खूब दूध पिलायी, और देर रात तक प्यार करती रही। फिर बछड़े को जंगल में  हुई सारी घटना बताते हुए बोली कि, मेरे बेटे, अब से तुम्हें अपना ध्यान स्वयं ही रखना होगा। मैं कल सुबह होते ही अपना वचन पूरा करने के लिए शेर के पास चली जाऊंगी।"

अपनी मां की बातें सुनकर बछड़ा रोने लगा,"बोला, मां मैं तुम्हारे बिना एक क्षण भी नहीं जी सकता। कल तुम जहां जाओ मुझे भी साथ ले चलना। हम जीयेंगे या साथ या मरेंगे।" 

लक्ष्मी ने कहा,"नहीं बेटा ऐसा अशुभ नहीं कहते। चलो अब चुपचाप सो जाओ। मेरे वचन के पैर में अपनें मोह की बेड़ी न डालो।"

लक्ष्मी को नहीं पता था कि उसकी यह बातें उसकी प्रिय सहेलियां सुन रहीं थीं। एक तो बहुत बूढ़ी भी हो चुकी थी, उसने मन में सोचा, कल मैं स्वयं वनराज के सामने इससे पहले चली जाऊंगी और विनती करुंगी कि लक्ष्मी के बदलें वह मुझे ही का ले।

किन्तु जो होना होता है वही होकर रहता है। दूसरे दिन सुबह होते ही लक्ष्मी जंगल की तरफ निकल गयी और उस कंदरा के समीप पहुंचकर सिंह से बोली, “अपने वचन के अनुसार मैं तुम्हारे पास आ गई हूँ। अब तुम मुझे खा सकते हो।”

सिंह अट्टहास करता हुआ बोला,"मैं किस किस को खाऊँ समझ नहीं पा रहा हूं। देखो, तुम्हारी हितेषी सभी सहेलियां हठ कर रहीं हैं कि मैं उन्हें खा लूं, तेरा बेटा भी यहां आया हुआ है वह कहता है कि मैं किसी को नहीं केवल उसे ही खाऊँ। उसका मांस बहुत स्वादिष्ट और नर्म है। तुम कहती हो कि मैं अपना वचन निभाने आ गयी। तुम लोगों का आपसी प्रेम देखकर मेरा भूख मिट गया है। मेरा मन आनंद से भरा जा रहा है। सच मुच गाय धरती पर ममता की महान मूरत है।" यह कहते कहते वह सिंह एक दिव्य रुप में परिवर्तित होने लगा। अब वहां एक मेघ वर्ण का चतुर्भुजी अलौकिक देह प्रत्यक्ष हुआ जिसने पीले परिधान धारण किए थे, जिनके एक हाथ में सुदर्शन चक्र था, एक में कौमुदी गदा, एक में शंख तथा एक हाथ आशीर्वाद की मुद्रा में उठा था। उन्होंने गंभीर गदगद स्वर में कहा, “मैं तो बस तुम्हारी परीक्षा ले रहा था लक्ष्मी। तुम अपने वचन की पक्की हो। मैं इससे बहुत प्रसन्न हूँ। तुम अब अपने बछड़े के साथ घर  वापस चली जाओ। मैं तुम्हें वरदान देता हूं कि जब तक यह जगह है तब तक तुम इस समूची सृष्टि की माता कहलाती रहोगी”


उसी दिन के बाद से लोग सभी गायों को गौ माता कहने लगे।


Saturday, 25 February 2023

पूर्व ग्राम प्रधान बीरेंद्र यादव का पुनः ग्राम प्रधान बनना तय:

समाजसेवी बीरेंद्र यादव को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई।


जौनपुर: जौनपुर जिले की राजनीति में समाजवादी पार्टी के सक्रिय नेता समाजसेवी बीरेंद्र यादव की पहचान उनका काम है।वे  उनका पूरा परिवार सदैव ग्राम सभा कुंवरदा के प्रत्येक व्यक्ति की सहायता करने हेतु ही सक्रिय ही नहीं रहता है बल्कि जिले भर में जो कोई भी उनके पास सहायता मांगने आता है उसकी हर संभव मदद करते हैं। शायद यही वजह है कि आज उनके जन्मदिन पर जौनपुर, लखनऊ, दिल्ली और मुंबई से लोगों ने उनको जन्म दिन की बधाई दी है।आज सुबह से ही उनके निवास स्थान पर उन्हें जन्म दिन की बधाई देने हेतु लोग आतुर दिखे।

पूर्व ग्राम प्रधान बीरेंद्र यादव का पुनः ग्राम प्रधान बनना तय:


Thursday, 23 February 2023

प्रिंसिपल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने किया अमूल्य मार्गदर्शन।



मुंबई: सायन पूर्व स्थित न्यू सायन मनपा माध्यमिक विद्यालय में मुंबई के मनपा स्कूलों के छात्रों हेतु विभिन्न प्रकार की व्याख्यान माला का आयोजन करने वाले विगत दो दशक से आर्थिक रूप  से कमजोर छात्रों को नि: शुल्क शिक्षा देने वाले और शिक्षकों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने हेतु प्रेरित करने वाले समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव छात्रों ने एक व्याख्यान माला का आयोजन किया। 


इन व्याख्यान मालाओं का उद्देश्य  महाराष्ट्र राज्य मंडल द्वारा आयोजित एसएससी बोर्ड परीक्षा मार्च 2023 में होने वाली  परीक्षा में विद्यार्थियों को  सफलता कैसे मिले इस हेतु  बच्चों की मानसिक तैयारी कराना भी बहुत जरूरी है और उससे भी ज्यादा जरूरी है - सही समय पर सही मार्गदर्शक द्वारा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन,परीक्षा की तैयारी के साथ -साथ तनाव मुक्त कैसे रहा जाए, समय का नियोजन कैसे किया जाए, किस लक्ष्य को मन में रखकर के अध्ययन किया जाये आदि मुद्दों पर बच्चों के साथ घुल मिलकर पिछली व्याख्यान माला  की तरह ही अंग्रेजी विषय के विद्वान एवं शिक्षकों तथा विद्यार्थियों में लोकप्रिय  शिक्षाविद् दिनेश कुमार त्रिपाठी ने ने बिना रुके छह घंटे तक  बड़ा ही मूल्यवान मार्गदर्शन किया। 


जिसका लाभ न केवल विद्यार्थियों ने बल्कि विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भी लिया। विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने अपने मनोगत व्यक्त कर  शुक्रिया अदा किया।


इस अवसर पर  प्रिंसिपल विलास घेरडे, वरिष्ठ शिक्षक अर्जुन लोंढे,  हिंदी माध्यम की इंचार्ज प्रतिमा सुभाष यादव, नरेंद्र भगत,शंकर भोसले,लक्ष्मी बिड़लान,माधुरी मिश्रा,पवन पटेल, मोहिनी चौरसिया, मंजू गुप्ता, सरिता ननवरे, सीमा यादव, संतोष कुमार पटेल, उमा तिवारी,नीतावली पाटील, मोतीराम बागुल,ज्योत्स्ना दाते, श्रीकांत यादव, राजेश रहांगडाले, मेनका जैसवार सहित सभी शिक्षकों ने  शिक्षाविद् दिनेश कुमार त्रिपाठी एवं समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर द्वारा व्याख्यान माला के उद्घाटन 11जनवरी,2023एवं समापन 22फरवरी,2023दो दिन विद्यार्थियों को मार्गदर्शन करने हेतु कृतज्ञता ज्ञापित की है।

एस. एस. सी. विदाई समारोह 2023

गुरुवार दिनांक 23 फरवरी 2023 नायगाव महानगरपालिका माध्यमिक विद्यालय:


नायगाव महानगरपालिका माध्यमिक शाळा

नायगांव दादर, 23 फरवरी 2023 को नायगांव माध्यमिक विद्यालय में आयोजित एस.एस.सी. कक्षा के विद्यार्थियों का विदाई समारोह 11:30 प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन व दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया।

  • सरस्वती पूजन व दीप प्रज्वलन

नायगांव माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं पधारे हुए अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित करके सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

  • सरस्वती वंदन 

इस अवसर पर महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी निराला द्वारा रचित 'वर दे वीणावादिनी वर दे' सरस्वती वंदना का पार्षद गीत कार्यक्रम को दिव्यता प्रदान कर रहा था।

  • अतिथियों का परिचय व स्वागत 

तदोपरान्त विभिन्न प्राथमिक विद्यालय से पधारे हुए हमारे विशेष अतिथियों का परिचय सूत्र संचालक श्री अन्नासाहेब बागल सर ने दिया। साथ ही साथ अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया।

  • स्वागत गीत 

साथ ही साथ हिंदी माध्यम कक्षा दसवीं की छात्रा सृष्टि तिवारी और मरियम खान द्वारा अतिथियों के लिए शुभ मधुर स्वर में स्वागत् गीत गाकर, स्वागत किया गया।

  • वार्षिक क्रीडा स्पर्धा पुरस्कार वितरण

इसके आगे इस वर्ष के खेल स्पर्धा में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही हमारे विद्यालय के गौरव मूर्ति भूतपूर्व एस एस सी विद्यार्थी कुमारी श्रद्धा यादव, कुमारी चंचल गुप्ता को पुरस्कृत किया गया।  विद्यार्थियों का यह अलंकरण श्रीमती योगिता मकोड़े के सूत्रसंचालन में संपन्न हुआ।

  • विद्यार्थियों का मनोगत-

इसके बाद मराठी माध्यम विद्यालय की विद्यार्थिनी कुमारी  उज्वला ऐर ने विद्याध्ययन के वार्षिक अनुभव को साँझा किया।  इस सूची में उनके सहपाठी मित्र श्री स्वप्निल इंगळे ने भी अपना अनुभव व्यक्त किया।इस क्रम में रसिका कांबले भी पीछे नहीं रहीं।
इसके बाद हिन्दी माध्यम की छात्रा कुमारी सृष्टि तिवारी ने अपने अनुभव के साथ साथ शिक्षकों का बखान करते हुए अपनी तैयारियों के बारे में वर्णन करते हुए आस्वस्त किया कि विद्यालयीन कीर्ति का ध्वाजा आगे भी शिखर पर फहरता रहेगा।
कुमार सचिन पटेल और कुमारी प्रियांशी सिंह ने भी अपनें अपने अनुभव साझा किये। इस अवसर पर भूतपूर्व विद्यार्थिनी कुमारी चंचल गुप्ता, कुमारी श्रद्धा यादव, ने अपने कनिष्ठ विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय का परिणाम पुनः कीर्ति दायक होगा।

कुमार रोहन जैसवार ने मित्रता पर आधारित भाव से गुंफित रैंप संग सुनाकर सभा में उपस्थित सबका मन ही मोह लिया।

मनोगत व्यक्त करने के लिए वे विद्यार्थी भी उत्साहित दिखे जो पूर्व सूचित नहीं हुए थे, ऐसे विद्यार्थी में कुमारी रजना, कुमार प्रदीप यादव साथ ही साथ कक्षा नौवीं 'क' के छात्र कुमार महावीर निषाद भी आगे आये।

  • एस. एस. सी. परीक्षा के सफलतम् विद्यार्थियों का अनुभव एवं शुभकामनाएं 

इस अवसर पर विद्यालय के भूतपूर्व विद्यार्थी कुमारी चंचल गुप्ता और कुमारी श्रद्धा यादव ने अपने विद्यालयीन अनुभव व्यक्त करते हुए वर्तमान छात्रों को स्वाध्ययन के गुर सिखाते हुए विद्यार्थी जीवन का गौरव बखान किया। साथ ही बहुत शुभकामनाएं दी।

  • विशेष अतिथियों द्वारा मार्गदर्शन-

इस अवसर पर के ई एम हॉस्पिटल छात्र डॉ अमन गुप्ता ने अपनी उपस्थिति और उपलब्धियों से प्रेरित करते हुए छात्रों को उन्नतिशील होने को कहा। उनके बाद विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए लोकमान्य तिलक हॉस्पिटल की छात्रा डॉ निकिता मौर्या ने कड़ी मेहनत, समर्पित स्वाध्याय एवं निरंतर अभ्यास करते रहने को सफलता की कुंजी बतया। उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी।

  • अतिथियों द्वारा मार्गदर्शन-

इमारत प्रमुख और भोईवाड़ा प्राथमिक मनपा विद्यार्थी की मुख्याध्यापिका श्रीम. दूधसागरे ने एस एस सी परीक्षा में शरीक होने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए मन की स्थिरता और शांत चित्त रहने को प्रेरित किया।
'म्हाडा महानगरपालिका प्राथमिक विद्यालय' पधारे अतिथि श्री हरीन्द्र यादव, और चंद्रकला मॅडम ने भी विद्यार्थियों को आशीर्वचन देकर मार्गदर्शन किया। 
कोरबा मीठागर महानगरपालिका प्राथमिक विद्यालय क्रमांक २ से पधारे हुए विशेष अतिथि श्री सिंह सर, ने छात्रों के आत्म विश्वास को देखते हुए भविष्य के परिणाम पर भरोसा व्यक्त किया।
 आंबेडकर महानगरपालिका माध्यमिक विद्यालय से आये हुए मुख्याध्यापक श्री धनाजी जाधव सर ने बृहन्मुंबई  महानगरपालिका के विद्यालय की भूमिका समाज में क्या है, इस बात पर प्रकाश डालकर विद्यार्थियों के उत्साह में वृद्धि की। 

  • कक्षा दसवीं के शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन - 

श्रीम. रावराणे मॅडम और श्री मौर्या सर मराठी और हिंदी माध्यम कक्षा दसवीं के कक्षाध्यापकों ने अपने अपने कक्षा के विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए अध्ययन करने पर जोर दिया और अच्छे परिणाम के लिए आशीर्वचन कहें। 

  • विद्यालयीन गौरव और उन्नति का विवरण- 

  इस अवसर पर श्रीमती राव राने मैडम ने विद्यालय के विकास पर प्रकाश डालते हुए उसके सफलता का इतिहास सभा में सबके समक्ष रखा। उन्होंने बताया किस तरह यह विद्यालय निरंतर 5 वर्षों से सफलता के उच्चतम सोपानों  पर चढ़ता जा रहा है।

  •  अध्यक्षीय भाषण व मार्गदर्शन 

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षीय भाषण करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजाराम जलके महोदय ने समस्त अतिथियों एवं वर्तमान विद्यार्थियों को विद्यालय से शिक्षा प्राप्त सफलतम विद्यार्थियों का इतिहास बताते हुए महानगरपालिका विद्यालय में अध्ययन करना गौरव का विषय बताया। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय से पढ़कर निकले हुए विद्यार्थी किस तरह आज समाज के विभिन्न उच्च पदों पर देश से लेकर विदेश तक कार्यरत हैं। साथ ही साथ उन्होंने इस कार्यक्रम में आए हुए समस्त अतिथियों विद्यार्थियों का इस कार्यक्रम में पधारने के लिए आभार माना।

  • आभार प्रदर्शन 

कार्यक्रम के अंत में मराठी माध्यम की विज्ञान विशरद शिक्षिका श्रीमती मनीषा जाधव महोदया कार्यक्रम में पधारे समस्त लोगों का आभार माना।

  • राष्ट्रगीत 

आभार प्रदर्शन के बाद सभा में उपस्थित सभी लोग खड़े होकर राष्ट्रगीत गये और इसी के साथ इस कार्यक्रम का समापन घोषित हुआ।

प्रेरक विडियो 




Monday, 20 February 2023

हिन्दी व्याकरण और रचना


कक्षा 9वीं, 10वीं व्याकरण और रचना, महाराष्ट्र बोर्ड

रचना विभाग

व्याकरण विभाग

अतिरिक्त अभ्यास (शब्द संपदा)


Monday, 13 February 2023

अभिनंदन समारोह

महाराष्ट्र  राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के नवनियुक्त कार्याध्यक्ष प्रो. डॉ. शीतला प्रसाद दुबे का अभिनंदन समारोह

Sheetala Prasad Dubey

मुंबई: चर्चगेट स्थित के. सी. कॉलेज हिंदी विभाग द्वारा कॉलेज के तल मंजिल स्थित मल्टीमीडिया रूम (एम.एम.आर.) में मंगलवार 14 फरवरी, 2023 को अपराह्न 1.00 बजे से महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के नवनियुक्त कार्याध्यक्ष प्रो.डॉ.  शीतला प्रसाद दुबे का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया है।
Abhinandan samaroh

अच्छे दिन 


 

सत्यमेव जयते नानृतम् सत्येन, पंथा विततो देवयानः। 
येनाक्रमंत्यृषयो ह्याप्तकामो यंत्र तत्सत्यस्य परमं निधानम्॥

Sunday, 12 February 2023

श्रद्धांजलि

स्मृति शेष पूर्व महापौर रामचरित्र रामभजन सिंह (आर.आर.सिंह) के सुपुत्र डॉ.आर.आर.सिंह को जनप्रतिनिधि बनाना ही हमारी पूर्व महापौर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी -चंद्रवीर यादव 



मुंबई : मुलुंड पूर्व म्हाडा स्थित आर.आर.एजुकेशनल ट्रस्ट के सभागृह में मुंबई के संपूर्ण सुनियोजित विकास के पितामह  प्रथम उत्तर भारतीय महापौर, मुंबई कॉग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष,स्मृति शेष रामचरित्र रामभजन सिंह (आर.आर.सिंह) के प्रथम स्मृति दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देने हेतु भजन संध्या एवं उनकी स्मृति में स्मृति भोज  का आयोजन आज शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक किया गया है। 

1 / 3
2 / 3
3 / 3

इस अवसर पर उन्हें  श्रद्धासुमन अर्पित करने हेतु  मुंबई काँग्रेस के अध्यक्ष भाई जगताप,मुंबई काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद संजय निरुपम, शिवसेना के लोकप्रिय नेता एवं पूर्व सांसद संजय दीना पाटील , भाजपा के लोकप्रिय नेता सांसद मनोज कोटक  पूर्व मंत्री एवं महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस के कार्याध्यक्ष अध्यक्ष मो.आरिफ नसीम खान, पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे, हुसैन दलवाई,मुंबई काँग्रेस के कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा,पूर्व उप महापौर राजेश शर्मा,पूर्व विधायक मधु चव्हाण, वीरेंद्र बक्षी,मनपा में काँग्रेस के पूर्व उपनेता पूर्व वरिष्ठ नगरसेवक सुरेश कोपरकर,महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस के नेता एवं वरिष्ठ नगरसेवक  मनोज शिंदे ,विधायक मिहिर कोटेचा,पूर्व विधायक शिशिर शिंदे, राकांपा नेता रविंद्र पवार,मनसे,आर.पी. आई. के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।इस अवसर पर दिव्यांग व्यक्तियों को तिपहिया सायकिल एवं जरूरत मंद विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफार्म प्रदान किए जायेंगे।आयोजक हैं स्मृति शेष पूर्व महापौर रामचरित्र रामभजन सिंह (आर.आर.सिंह)के सुपुत्र डॉ.राजेंद्र प्रसाद रामचरित्र सिंह  ( डॉ .आर आर. सिंह) निस्वार्थ भाव से मरीजों की सेवा करने वाले सेवाभावी चिकित्सक जो कि विभिन्न शैक्षणिक,सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं,जिन्हें मुलुंड ही नहीं अपितु मुंबई भर के लोग उनके पिता की तरह ही एक अच्छा  राजनेता मानते हैं,मुंबई काँग्रेस के मा.उपाध्यक्ष एवं प्रख्यात समाजसेवी राजनेता एवं चिकित्सक डॉ. बाबूलाल रामकृपाल सिंह तथा समाजसेवी मोहनलाल राज ने सभी लोगों से इस अवसर पर अपने नेता, मार्गदर्शक स्मृति शेष आर. आर. सिंह की प्रथम पुण्य तिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करने का अनुरोध किया है। वहीं शिक्षाविद् फोरम के अध्यक्ष, मानववादी लेखक संघ एवं निर्मला फाऊंडेशन के कार्याध्यक्ष एवं आल इंडिया यादव महासभा मुंबई महासचिव समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव स्मृति शेष पूर्व महापौर रामचरित्र रामभजन सिंह को अपना आदर्श मानने वाले उनके सुपुत्र डॉ.आर.आर.सिंह को जनप्रतिनिधि के रूप में देखना चाहते हैं। श्री यादव का कहना है कि यही हमारी स्मृति शेष पूर्व महापौर रामचरित्र रामभजन सिंह (आर. आर. सिंह) के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।




सत्यमेव जयते नानृतम् सत्येन, पंथा विततो देवयानः। 
येनाक्रमंत्यृषयो ह्याप्तकामो यंत्र तत्सत्यस्य परमं निधानम्॥