डॉ मानसा आलोक मिश्रा द्वारा लिखित पुस्तक 'आदित्य से साहित्य का सफर' (मधु कांकरिया का साहित्यिक मूल्यांकन) का विमोचन समारोह संपन्न।
मुंबई: सांताक्रुज पूर्व स्थित सुप्रसिद्ध पब्लिक महाविद्यालय में मुंबई हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित डॉ. मनसा आलोक मिश्रा की पुस्तक 'आदित्य से साहित्य का सफर (मधु कांकरिया का साहित्यिक मूल्यांकन)' का विमोचन महाराष्ट्र हिंदी साहित्य अकादमी के कार्याध्यक्ष प्रो. डॉ. शीतला प्रसाद दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि प्राध्यापिका बृजबाला सूरी, विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक यज्ञ नारायण दुबे, सुप्रसिद्ध लेखक डॉ संजय सिंह, कवि सुरेश मिश्रा, प्रिंसिपल डॉ आर. के. प्रसाद, प्रकाशक आर . के. त्रिपाठी, जेष्ठ कवि रवि यादव, समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव, डॉ अमर बहादुर यादव, अरविंद सर , छाया पाठक, प्रियंका चौहान सहित सैकड़ों साहित्य, संस्कृति और शिक्षा जगत की महाविभूतियाँ उपस्थित रहे। समारोह का यादगार आकर्षक संचालन मनीषा उपाध्याय ने किया एवं स्वयं लेखिका मनसा मिश्रा ने विद्वतापूर्ण आभार व्यक्त कर सभी का मन मोह लिया।
समीक्षा की यह कृति अपने अस्तित्व की उपलब्धियां प्राप्त करें और साहित्य के विकास का मार्ग प्रशस्त करने में सफल हो।
No comments:
Post a Comment
मनोगत प्रगट करें