गुरुवार दिनांक 23 फरवरी 2023 नायगाव महानगरपालिका माध्यमिक विद्यालय:
नायगांव दादर, 23 फरवरी 2023 को नायगांव माध्यमिक विद्यालय में आयोजित एस.एस.सी. कक्षा के विद्यार्थियों का विदाई समारोह 11:30 प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन व दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया।
- सरस्वती पूजन व दीप प्रज्वलन
नायगांव माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं पधारे हुए अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित करके सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
- सरस्वती वंदन
इस अवसर पर महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी निराला द्वारा रचित 'वर दे वीणावादिनी वर दे' सरस्वती वंदना का पार्षद गीत कार्यक्रम को दिव्यता प्रदान कर रहा था।
- अतिथियों का परिचय व स्वागत
तदोपरान्त विभिन्न प्राथमिक विद्यालय से पधारे हुए हमारे विशेष अतिथियों का परिचय सूत्र संचालक श्री अन्नासाहेब बागल सर ने दिया। साथ ही साथ अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया।
- स्वागत गीत
साथ ही साथ हिंदी माध्यम कक्षा दसवीं की छात्रा सृष्टि तिवारी और मरियम खान द्वारा अतिथियों के लिए शुभ मधुर स्वर में स्वागत् गीत गाकर, स्वागत किया गया।
- वार्षिक क्रीडा स्पर्धा पुरस्कार वितरण
इसके आगे इस वर्ष के खेल स्पर्धा में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही हमारे विद्यालय के गौरव मूर्ति भूतपूर्व एस एस सी विद्यार्थी कुमारी श्रद्धा यादव, कुमारी चंचल गुप्ता को पुरस्कृत किया गया। विद्यार्थियों का यह अलंकरण श्रीमती योगिता मकोड़े के सूत्रसंचालन में संपन्न हुआ।
- विद्यार्थियों का मनोगत-
इसके बाद मराठी माध्यम विद्यालय की विद्यार्थिनी कुमारी उज्वला ऐर ने विद्याध्ययन के वार्षिक अनुभव को साँझा किया। इस सूची में उनके सहपाठी मित्र श्री स्वप्निल इंगळे ने भी अपना अनुभव व्यक्त किया।इस क्रम में रसिका कांबले भी पीछे नहीं रहीं।
इसके बाद हिन्दी माध्यम की छात्रा कुमारी सृष्टि तिवारी ने अपने अनुभव के साथ साथ शिक्षकों का बखान करते हुए अपनी तैयारियों के बारे में वर्णन करते हुए आस्वस्त किया कि विद्यालयीन कीर्ति का ध्वाजा आगे भी शिखर पर फहरता रहेगा।
कुमार सचिन पटेल और कुमारी प्रियांशी सिंह ने भी अपनें अपने अनुभव साझा किये। इस अवसर पर भूतपूर्व विद्यार्थिनी कुमारी चंचल गुप्ता, कुमारी श्रद्धा यादव, ने अपने कनिष्ठ विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय का परिणाम पुनः कीर्ति दायक होगा।
कुमार रोहन जैसवार ने मित्रता पर आधारित भाव से गुंफित रैंप संग सुनाकर सभा में उपस्थित सबका मन ही मोह लिया।
मनोगत व्यक्त करने के लिए वे विद्यार्थी भी उत्साहित दिखे जो पूर्व सूचित नहीं हुए थे, ऐसे विद्यार्थी में कुमारी रजना, कुमार प्रदीप यादव साथ ही साथ कक्षा नौवीं 'क' के छात्र कुमार महावीर निषाद भी आगे आये।
- एस. एस. सी. परीक्षा के सफलतम् विद्यार्थियों का अनुभव एवं शुभकामनाएं
इस अवसर पर विद्यालय के भूतपूर्व विद्यार्थी कुमारी चंचल गुप्ता और कुमारी श्रद्धा यादव ने अपने विद्यालयीन अनुभव व्यक्त करते हुए वर्तमान छात्रों को स्वाध्ययन के गुर सिखाते हुए विद्यार्थी जीवन का गौरव बखान किया। साथ ही बहुत शुभकामनाएं दी।
- विशेष अतिथियों द्वारा मार्गदर्शन-
- अतिथियों द्वारा मार्गदर्शन-
इमारत प्रमुख और भोईवाड़ा प्राथमिक मनपा विद्यार्थी की मुख्याध्यापिका श्रीम. दूधसागरे ने एस एस सी परीक्षा में शरीक होने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए मन की स्थिरता और शांत चित्त रहने को प्रेरित किया।
'म्हाडा महानगरपालिका प्राथमिक विद्यालय' पधारे अतिथि श्री हरीन्द्र यादव, और चंद्रकला मॅडम ने भी विद्यार्थियों को आशीर्वचन देकर मार्गदर्शन किया।
कोरबा मीठागर महानगरपालिका प्राथमिक विद्यालय क्रमांक २ से पधारे हुए विशेष अतिथि श्री सिंह सर, ने छात्रों के आत्म विश्वास को देखते हुए भविष्य के परिणाम पर भरोसा व्यक्त किया।
आंबेडकर महानगरपालिका माध्यमिक विद्यालय से आये हुए मुख्याध्यापक श्री धनाजी जाधव सर ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका के विद्यालय की भूमिका समाज में क्या है, इस बात पर प्रकाश डालकर विद्यार्थियों के उत्साह में वृद्धि की।
- कक्षा दसवीं के शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन -
'म्हाडा महानगरपालिका प्राथमिक विद्यालय' पधारे अतिथि श्री हरीन्द्र यादव, और चंद्रकला मॅडम ने भी विद्यार्थियों को आशीर्वचन देकर मार्गदर्शन किया।
कोरबा मीठागर महानगरपालिका प्राथमिक विद्यालय क्रमांक २ से पधारे हुए विशेष अतिथि श्री सिंह सर, ने छात्रों के आत्म विश्वास को देखते हुए भविष्य के परिणाम पर भरोसा व्यक्त किया।
आंबेडकर महानगरपालिका माध्यमिक विद्यालय से आये हुए मुख्याध्यापक श्री धनाजी जाधव सर ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका के विद्यालय की भूमिका समाज में क्या है, इस बात पर प्रकाश डालकर विद्यार्थियों के उत्साह में वृद्धि की।
श्रीम. रावराणे मॅडम और श्री मौर्या सर मराठी और हिंदी माध्यम कक्षा दसवीं के कक्षाध्यापकों ने अपने अपने कक्षा के विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए अध्ययन करने पर जोर दिया और अच्छे परिणाम के लिए आशीर्वचन कहें।
- विद्यालयीन गौरव और उन्नति का विवरण-
इस अवसर पर श्रीमती राव राने मैडम ने विद्यालय के विकास पर प्रकाश डालते हुए उसके सफलता का इतिहास सभा में सबके समक्ष रखा। उन्होंने बताया किस तरह यह विद्यालय निरंतर 5 वर्षों से सफलता के उच्चतम सोपानों पर चढ़ता जा रहा है।
- अध्यक्षीय भाषण व मार्गदर्शन
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षीय भाषण करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजाराम जलके महोदय ने समस्त अतिथियों एवं वर्तमान विद्यार्थियों को विद्यालय से शिक्षा प्राप्त सफलतम विद्यार्थियों का इतिहास बताते हुए महानगरपालिका विद्यालय में अध्ययन करना गौरव का विषय बताया। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय से पढ़कर निकले हुए विद्यार्थी किस तरह आज समाज के विभिन्न उच्च पदों पर देश से लेकर विदेश तक कार्यरत हैं। साथ ही साथ उन्होंने इस कार्यक्रम में आए हुए समस्त अतिथियों विद्यार्थियों का इस कार्यक्रम में पधारने के लिए आभार माना।
- आभार प्रदर्शन
कार्यक्रम के अंत में मराठी माध्यम की विज्ञान विशरद शिक्षिका श्रीमती मनीषा जाधव महोदया कार्यक्रम में पधारे समस्त लोगों का आभार माना।
- राष्ट्रगीत
आभार प्रदर्शन के बाद सभा में उपस्थित सभी लोग खड़े होकर राष्ट्रगीत गये और इसी के साथ इस कार्यक्रम का समापन घोषित हुआ।

No comments:
Post a Comment
मनोगत प्रगट करें