स्मृति शेष पूर्व महापौर रामचरित्र रामभजन सिंह (आर.आर.सिंह) के सुपुत्र डॉ.आर.आर.सिंह को जनप्रतिनिधि बनाना ही हमारी पूर्व महापौर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी -चंद्रवीर यादव
मुंबई : मुलुंड पूर्व म्हाडा स्थित आर.आर.एजुकेशनल ट्रस्ट के सभागृह में मुंबई के संपूर्ण सुनियोजित विकास के पितामह प्रथम उत्तर भारतीय महापौर, मुंबई कॉग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष,स्मृति शेष रामचरित्र रामभजन सिंह (आर.आर.सिंह) के प्रथम स्मृति दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देने हेतु भजन संध्या एवं उनकी स्मृति में स्मृति भोज का आयोजन आज शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक किया गया है।
इस अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने हेतु मुंबई काँग्रेस के अध्यक्ष भाई जगताप,मुंबई काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद संजय निरुपम, शिवसेना के लोकप्रिय नेता एवं पूर्व सांसद संजय दीना पाटील , भाजपा के लोकप्रिय नेता सांसद मनोज कोटक पूर्व मंत्री एवं महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस के कार्याध्यक्ष अध्यक्ष मो.आरिफ नसीम खान, पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे, हुसैन दलवाई,मुंबई काँग्रेस के कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा,पूर्व उप महापौर राजेश शर्मा,पूर्व विधायक मधु चव्हाण, वीरेंद्र बक्षी,मनपा में काँग्रेस के पूर्व उपनेता पूर्व वरिष्ठ नगरसेवक सुरेश कोपरकर,महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस के नेता एवं वरिष्ठ नगरसेवक मनोज शिंदे ,विधायक मिहिर कोटेचा,पूर्व विधायक शिशिर शिंदे, राकांपा नेता रविंद्र पवार,मनसे,आर.पी. आई. के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।इस अवसर पर दिव्यांग व्यक्तियों को तिपहिया सायकिल एवं जरूरत मंद विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफार्म प्रदान किए जायेंगे।आयोजक हैं स्मृति शेष पूर्व महापौर रामचरित्र रामभजन सिंह (आर.आर.सिंह)के सुपुत्र डॉ.राजेंद्र प्रसाद रामचरित्र सिंह ( डॉ .आर आर. सिंह) निस्वार्थ भाव से मरीजों की सेवा करने वाले सेवाभावी चिकित्सक जो कि विभिन्न शैक्षणिक,सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं,जिन्हें मुलुंड ही नहीं अपितु मुंबई भर के लोग उनके पिता की तरह ही एक अच्छा राजनेता मानते हैं,मुंबई काँग्रेस के मा.उपाध्यक्ष एवं प्रख्यात समाजसेवी राजनेता एवं चिकित्सक डॉ. बाबूलाल रामकृपाल सिंह तथा समाजसेवी मोहनलाल राज ने सभी लोगों से इस अवसर पर अपने नेता, मार्गदर्शक स्मृति शेष आर. आर. सिंह की प्रथम पुण्य तिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करने का अनुरोध किया है। वहीं शिक्षाविद् फोरम के अध्यक्ष, मानववादी लेखक संघ एवं निर्मला फाऊंडेशन के कार्याध्यक्ष एवं आल इंडिया यादव महासभा मुंबई महासचिव समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव स्मृति शेष पूर्व महापौर रामचरित्र रामभजन सिंह को अपना आदर्श मानने वाले उनके सुपुत्र डॉ.आर.आर.सिंह को जनप्रतिनिधि के रूप में देखना चाहते हैं। श्री यादव का कहना है कि यही हमारी स्मृति शेष पूर्व महापौर रामचरित्र रामभजन सिंह (आर. आर. सिंह) के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
सत्यमेव जयते नानृतम् सत्येन, पंथा विततो देवयानः।
येनाक्रमंत्यृषयो ह्याप्तकामो यंत्र तत्सत्यस्य परमं निधानम्॥


No comments:
Post a Comment
मनोगत प्रगट करें