स्नेह सम्मेलन
शिक्षक भारती, ऐतिहासिक शिक्षक स्नेह सम्मेलन संपन्न:
मुंबई: प्रभादेवी स्थित सुप्रसिद्ध रविंद्र नाट्य मंदिर में 11फरवरी,2023को सुबह 10 बजे से अपराह्न 3बजे तक शिक्षकों की परम हितैषी शिक्षक यूनियन शिक्षक भारती का ऐतिहासिक शिक्षक सम्मेलन संपन्न हुआ।इस सम्मेलन में प्रमुख अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर की गरिमामय उपस्थिति रही। सम्मेलन में प्रमुख अतिथि के रूप में महाराष्ट्र एवं देश भर में सबसे लोकप्रिय शिक्षक विधायक कपिल पाटील का उनके द्वारा विगत दो दशक से शिक्षकों के हित में जारी कार्यों की मुक्त कंठ से वरिष्ठ शिक्षक नेता अशोक बेलसरे सर एवं राज्य कर्मचारी मध्यवर्ती संगठन के सचिव अविनाश दौंड ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
सम्मेलन में मंचस्थ प्रिंसिपल विलास घेरडे ने जैसे ही नारा लगाया कपिल पाटील आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं वैसे ही शिक्षकों के बीच में से अजीत वाघमारे ने भी नारा लगाया फिर संपूर्ण शिक्षकों ने जोर जोर से भी कहा कपिल पाटील आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं। वहीं विधायक जी ने वरिष्ठ शिक्षक नेता बेलसरे सर के शिक्षकों के हित में आंदोलन में 54दिन की हुई जेल की भी याद दिलाई और उनके करीबी मित्र एवं कई लाख राज्य सरकारी कर्मचारियों की यूनियन के सचिव अविनाश दौंड ने विधायक जी द्वारा सदैव महाराष्ट्र की विधानसभा में निरंतर शिक्षकों की समस्याओं को रखकर उसका समाधान निकालने हेतु प्रशंसा करते हुए कहा कि "वर्तमान परिस्थितियों में देश को ऐसे नेताओं की नितांत आवश्यकता है।" वहीं विधायक कपिल पाटील ने स्पष्ट किया कि "देश में सभी जाति धर्म के लोगों का आदर किया जाना चाहिए।" उन्होंने शिक्षा की ज्योति जलाने वाली फातिमा शेख और सावित्री बाई फुले के त्याग को भी याद किया। विधायक जी ने स्पष्ट किया कि हमें कलाकारों का आदर करना चाहिए। शाहरुख खान एक प्रतिभाशाली कलाकार है उनके माता-पिता ने देश हित में जो लड़ाई लड़ी थी उस पर हमें गर्व होना चाहिए न कि कलाकारों को जाति धर्म में बांटने वालों के बहकावे में आकर किसी भी राष्ट्र भक्त या कलाकार का विरोध करना चाहिए। इस अवसर पर शिक्षक भारती के कार्याध्यक्ष सुभाष किसन मोरे की पुस्तक "अभी नहीं तो कभी नहीं का प्रकाशन किया गया। गौरतलब हो कि यह पुस्तक पुरानी पेंशन अभी नहीं तो कभी नहीं , पेंशन बिना स्मृति शेष एवं सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों एवं उनके परिवार को समर्पित है। पुरानी पेंशन की निरंतर जारी विधायक जी के साथ ही सभी वक्ताओं की मांग से यह स्पष्ट हो गया कि महाराष्ट्र भर के शिक्षकों के हित की चिंता शिक्षक भारती को ही है।इस संदर्भ में सुभाष मोरे द्वारा लिखित एवं शिक्षक भारती कार्यवाह प्रकाश शेलके द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक की जितनी प्रशंसा की जाये वह कम है।
सम्मेलन में पुस्तक की हजारों प्रतियां सभी उपस्थित शिक्षकों को आदर पूर्वक दी गई।
सम्मेलन में कमेड़ी किंग संतोष पवार द्वारा दिग्दर्शित एवं अभिनित" संगीत शोले" इस नाटक का विशेष शो हुआ। चाय एवं भोजन की सुंदर व्यवस्था की गई थी। स्वयं विधायक कपिल पाटील, सुभाष मोरे, जालिंदर सरोदे, प्रिंसिपल विलास घेरडे एवं छात्र भारती के तेजतर्रार युवा नेता रोहित ढले ,झेंडे भोजन व्यवस्था पर नजर रखे हुए थे। सभी उपस्थित गणमान्यों ने लज़ीज़ पकवानों के बड़े ही चाव से ग्रहण किया। गौरतलब हो कि विधायक कपिल पाटील महाराष्ट्र के साथ ही देश भर के शिक्षकों के हित में सक्रिय हैं। एक दशक पूर्व उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के हित में भी उनकी लड़ाई को शिक्षक समाज भूला नहीं है। गौरतलब हो कि विधायक कपिल पाटील ही हैं जिनकी वजह से शिक्षकों की सारी समस्या हल हो रही है।




No comments:
Post a Comment