मिलेश सहारे को मिला आदर्श शिक्षक महापौर पुरस्कार:
मुंबई: गुरूतेगबहादुर नगर स्थित सुप्रसिद्ध के. डी.गायकवाड मनपा हिंदी शाळा क्रमांक 2के शिक्षक मिलेश धनराज सहारे को महापौर पुरस्कार स्कूली शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर के करकमलों से प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विधायक यामिनी जाधव, अतिरिक्त मनपा आयुक्त अश्विनी भिड़े, उपायुक्त केशव उबाले, शिक्षणाधिकारी राजेश कंकाल,राजू अमीर तडवी,प्रशासकीय अधिकारी किसन बाजीराव पावडे,शिक्षण निरीक्षक संदीप संगवे, विभाग निरीक्षक जगदीश एन.गायकवाड , कनिष्ठ पर्यवेक्षक मधुकर माली, मुख्याध्यापिका ऊषा पतनवार सहित बृहन्मुंबई महानगर पालिका शिक्षण विभाग के सभी अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।
गौरतलब हो कि सहारे को महापौर पुरस्कार प्राप्त होने पर विगत दो दशक से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को नि: शुल्क शिक्षा दीक्षा देने एवं मनपा स्कूलों इज द बेस्ट स्कूल इन मुंबई का अभियान चलाने वाले समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव ने उनका अभिनंदन किया है।
सत्यमेव जयते नानृतम् सत्येन, पंथा विततो देवयानः।
येनाक्रमंत्यृषयो ह्याप्तकामो यंत्र तत्सत्यस्य परमं निधानम्॥

No comments:
Post a Comment