जौनपुर: जौनपुर जिले के मीरगंज ग्राम सभा के प्रख्यात लोकप्रिय ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव की पूज्यनीया माता जी केवला देवी प्यारेशंकर यादव का स्वर्गवास 23अप्रैल ,2023 को हो गया था।इस अवसर पर शोक संतप्त ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव,अभयराज यादव (ठीकेदार), पारसनाथ यादव, प्रमोद कुमार यादव, विजयनाथ, कमलेश, प्रहलाद यादव, सतीश, संदीप, बसंत,मेजर यादव, अभिषेक, चंचल यादव ने ब्रम्हभोज कराया। शोक-संतप्त परिवार ने सभी आगंतुकों को धार्मिक पुस्तकें भेंट स्वरूप प्रदान किया। गौरतलब हो कि ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मिष्ठान भी वितरित किया। ब्रम्ह भोज में शामिल लोगों को ऐसा लग रहा था कि जैसे प्रधानजी की माताजी यहीं कहीं हैं। जौनपुर जिले भर से जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों और गणमान्यजनों की उपस्थिति की वजह से ग्रामसभा मीरगंज में सुबह से ही प्रधानजी के यहां आने वालों का तांता लगा हुआ था। इस अवसर पर प्रधानजी के चाहने वालों ने कहा कि आज हम सभी दुखी हैं कि पूज्यनीया माताजी नहीं है। लेकिन हम सभी प्रधानजी के साथ उनकी तरह ही हर सुख दुख में खड़े रहेंगे। फलस्वरूप माताजी की आत्मा को शांति मिले।वह स्वर्ग लोक में स्थान प्राप्त करें।

