Home

Saturday, 4 February 2023

एक मजदूर की आत्मकथा


 एक मजदूर की आत्मकथा

लेखक: सचिन पटेल
कक्षा -१०वीं
नायगांव सेकेंडरी स्कूल, दादर

   जी हा! मैं मजदूरी करता हूं, मैं सारा दिन कमाकर बड़ी ही कठिनाई से अपना घर चलाता हूँ। जीवन में हर कोई मजदूर बनने की नहीं सोचता या कहें तो हर कोई बड़े- बड़े सपने देखता >>> आगे पूरा पढ़ें

  सत्यमेव जयते नानृतम् सत्येन, पंथा विततो देवयानः।  
येनाक्रमंत्यृषयो ह्याप्तकामो यंत्र तत्सत्यस्य परमं निधानम्॥

Thursday, 2 February 2023

सेवा साफल्य

श्यामदेव बी. यादव की सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह सम्पन्न।



मुंबई : मलाड पूर्व कुरार व्हिलेज स्थित ज्ञानोदय विद्या मंदिर के वरिष्ठ शिक्षक श्याम देव बी.यादव की सेवा से स्पष्ट रूप से सम्मान समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। समारोह में  >>> आगे पढ़ें

सत्यमेव जयते नानृतम् सत्येन, पंथा विततो देवयानः। 
येनाक्रमंत्यृषयो ह्याप्तकामो यंत्र तत्सत्यस्य परमं निधानम्॥

Wednesday, 1 February 2023

आज का वृत्तांत

अरविंद कुमार पांडेय की सेवा सम्मान समारोह संपन्न



मुंबई :सायन पूर्व स्थित सुप्रसिद्ध जोगलेकरवाड़ी मनपा हिंदी शाला क्र.1 के मुख्याध्यापक अरविंद कुमार राधेराम पांडेय की सेवा स्पष्ट सम्मान समारोह शालेय व्यवस्थापन समिति एवं शाला परिवार द्वारा आयोजित किया गया। >>> और पढ़ें  
    


Tuesday, 31 January 2023

राजेश कुमार सिंह हुए सेवा निवृत्त

     31 जनवरी 2023,मुंबई: परेल भोईवाड़ा प्राथमिक हिन्दी विद्यालय के वरिष्ठ एवं कर्त्तव्यपरायण शिक्षक श्री राजेश कुमार जी की सेवा निवृत्त कार्यक्रम दोपहर 12.30 से 2.00 बजे के दौरान संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमति प्रियंका दुधसागरे महोदया कर रहीं थीं। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य भूतपूर्व प्राथमिक शिक्षक के साथ भोईवाड़ा विद्यासंकुल के प्रत्येक माध्यम के सेवारत शिक्षक सम्मानित हुए।

1 / 9
2 / 9
3 / 9
4 / 9
5 / 9
6 / 9
7 / 9
8 / 9
9 / 9

    कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। तदन्तर वर्तमान एवं भूतपूर्व शिक्षकों ने निवृत हो रहे शिक्षक श्री राजेश कुमार सिंह जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का वर्णन किया। श्री सिंह जी, सबके द्वारा दिए गए गौरव के वचन को निर्लिप भाव से सुना। अंत में उन्होंने बताया कि, विभाग किस तरह एक योग्य शिक्षक को उसके कार्य से वंचित करके विभागीय माकड़जाल में उलझा देता हैं। उन्होंने अपने जीवन की परिस्थिति को वनवास कहकर संबोधित किया और बताया कि यह वनवास उनके जीवन में 12 वर्ष तक रहा।

   नायगांव माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजाराम जलके जी ने उनके शेष निवृत्त जीवन के लिए शुभ कामनाएं देते हुए सुझाव दिया कि जबतक आपमें शारीरिक ऊर्जा रहे आप विद्यादान का कार्य तथा शक्ति करते रहें। 

       अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षा श्री दूधसागरे महोदया ने कुछ विदा होते अपने कर्मचारी बंधु के अभाव को अनुभव करते हुए भावुक हुए बिना न रह सकीं। उन्होंने भी उनके लिए अपनी सदिच्छा प्रगट की। इस तरह यह कार्यक्रम सामूहिक भोज के साथ संपन्न हुआ।
सत्यमेव जयते नानृतम् सत्येन, पंथा विततो देवयानः।
येनाक्रमंत्यृषयो ह्याप्तकामो यंत्र तत्सत्यस्य परमं निधानम्॥  

Sunday, 29 January 2023

चौराहा पुस्तक का विमोचन

माता पिता को समर्पित है सुरेंद्र प्रसाद सिंह की पुस्तक चौराहा ‌।

      ठाणे: कल्याण पश्चिम के बी.के.बिड़ला महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में साहित्यकार सुरेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा रचित हंस प्रकाशन नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित "चौराहा" कहानी संग्रह जिसे उन्होंने अपनी माता स्मृति शेष विमला देवी के साथ ही अपने बुजुर्ग पिता दीनानाथ सिंह को समर्पित किया है।जिसका विमोचन अखिल भारतीय शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ.आर.बी.सिंह के करकमलों से उन्हीं की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।



1 / 3
विमोचन
2 / 3
3 / 3

 

     प्रमुख अतिथि के रूप में अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय मंत्री साहित्यकार डॉ. दिनेश प्रताप सिंह, प्रमुख वक्ता एवं पुस्तक विवेचक के रूप में सोमैया विश्वविद्यालय, विद्याविहार के डीन डॉ .सतिश पाण्डेय एवं मुंबई यूनिवर्सिटी के डीन डॉ .अनिल कुमार सिंह उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बी.के. बिड़ला नाईट महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार दुबे, मनपा स्कूलों के पूर्व अधीक्षक रामचंद्र आर,पाण्डेय आदि थे। सूत्र संचालन हिंदी विभाग के डॉ. श्याम सुंदर पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर मानववादी लेखक संघ के कार्याध्यक्ष समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव ने चौराहा कहानी संग्रह को एक श्रेष्ठ कहानी संग्रह बताया है। शिक्षाविद् राजेंद्र सिंह,अभय प्रताप सिंह, डॉ.अमर बहादुर दिलीप कुमार यादव , शिक्षाविद् संजय राममूर्ति यादव, समाजसेवी एम.पी.सिंह सहित बहुत सारे लोगों ने साहित्यकार सुरेंद्र प्रसाद सिंह को बधाई दी है।

मंगल परिणय संपन्न

 मुंबई: भांडुप मुंबई की शान लोकप्रिय समाजसेवी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रामनगीना यादव एवं कांदिवली की वरिष्ठ नगरसेविका एवं प्रजा फाऊंडेशन द्वारा घोषित मुंबई की सर्वश्रेष्ठ नगरसेविका सुनीता रामनगीना यादव के एकलौते लाड़ले पुत्र प्रतिक यादव की जीवन संगिनी कांदिवली के लोकप्रिय भाजपा नेता एवं कार्यसम्राट नगरसेवक कमलेश यादव के सगे भाई राजेश कुमार यादव एवं अर्चना राजेश कुमार यादव की सुपुत्री निमिशा यादव बनी हैं। गौरतलब हो कि सुनीता रामनगीना यादव , यादव समाज के साथ ही सभी उत्तर भारतीय समाज , मराठी, गुजराती एवं दक्षिण भाषियों में लोकप्रिय यादव परिवार के सुपुत्र प्रतिक के शादी की चर्चा संपूर्ण मुंबई में थी। परिवार की मुखिया प्रतिक की दादी कैलाशी यादव एवं प्रतिक के चाचा रविन्द्र यादव के मार्गदर्शन में संपूर्ण समारोह बहुत ही आकर्षक रहा । 

1 / 3
2 / 3
3 / 3

     प्रतिक की इकलौती बहन वैष्णवी विदेश से विवाह समारोह में शामिल हुई। वहीं वकालत की पढ़ाई कर रही प्रतिक की चचेरी बहन सीमा भी वैष्णवी के साथ थीं। यादव परिवार के हजारों पारिवारिक मित्रों की उपस्थिति से बहुत ही खुशी का माहौल था। उनके सबसे करीबी पारिवारिक मित्रों में भाजपा उ.भा.मुंबई अध्यक्ष समाजगौरव जयप्रकाश सिंह, सुप्रसिद्ध समाजसेवी उद्योगपति शिवशंकर सिंह (पप्पी सेठ) , घनश्याम तिवारी (गुरूजी), शिक्षक सेना मुंबई के उपाध्यक्ष मनीराम यादव और आल इंडिया यादव महासभा मुंबई के महासचिव शिक्षा में समाजसेवा के पैरोकार समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव , सपा नेता राजेन्द्र बहादुर यादव, प्रिंसिपल जगदीश निर्मल कुंभार, वाईस प्रिंसिपल जगन्नाथ यादव, समाजसेवी चिकित्सक एवं मुंबई समाजवादी पार्टी के आधार स्तंभ स्मृति शेष मुलायम सिंह यादव (नेताजी)के करीबी मित्र स्मृति शेष बिलगू यादव के सुपुत्र डॉ. शैलेश यादव, समाजसेवी माणिक चंद यादव, रमेश यादव, मदनलाल मौर्य, मंगला शुक्ला,कवि चंद्रशेखर शोभनाथ यादव, राकेश रमाशंकर यादव, डॉ.अमर यादव, शिक्षाविद् संजय राममूर्ति यादव, उषा रमेश जायसवाल, विजेश यादव , राकेश शुक्ला, शिक्षाविद् राधेश्याम यादव,दीना यादव,सहित बहुत सारे लोग बहुत खुश थे।इस अवसर पर सांसद, विधायक, नगरसेवक, अधिकारी,समाजसेवा में अग्रणी लोग उपस्थित थे, सभी ने नवविवाहित दंपति के सुखमय जीवन की मंगलमय कामना की है।

प्रतिक संग निमिशा के सुखमय वैवाहिक जीवन की मंगल कामना।