Home

Tuesday, 31 January 2023

राजेश कुमार सिंह हुए सेवा निवृत्त

     31 जनवरी 2023,मुंबई: परेल भोईवाड़ा प्राथमिक हिन्दी विद्यालय के वरिष्ठ एवं कर्त्तव्यपरायण शिक्षक श्री राजेश कुमार जी की सेवा निवृत्त कार्यक्रम दोपहर 12.30 से 2.00 बजे के दौरान संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमति प्रियंका दुधसागरे महोदया कर रहीं थीं। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य भूतपूर्व प्राथमिक शिक्षक के साथ भोईवाड़ा विद्यासंकुल के प्रत्येक माध्यम के सेवारत शिक्षक सम्मानित हुए।

1 / 9
2 / 9
3 / 9
4 / 9
5 / 9
6 / 9
7 / 9
8 / 9
9 / 9

    कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। तदन्तर वर्तमान एवं भूतपूर्व शिक्षकों ने निवृत हो रहे शिक्षक श्री राजेश कुमार सिंह जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का वर्णन किया। श्री सिंह जी, सबके द्वारा दिए गए गौरव के वचन को निर्लिप भाव से सुना। अंत में उन्होंने बताया कि, विभाग किस तरह एक योग्य शिक्षक को उसके कार्य से वंचित करके विभागीय माकड़जाल में उलझा देता हैं। उन्होंने अपने जीवन की परिस्थिति को वनवास कहकर संबोधित किया और बताया कि यह वनवास उनके जीवन में 12 वर्ष तक रहा।

   नायगांव माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजाराम जलके जी ने उनके शेष निवृत्त जीवन के लिए शुभ कामनाएं देते हुए सुझाव दिया कि जबतक आपमें शारीरिक ऊर्जा रहे आप विद्यादान का कार्य तथा शक्ति करते रहें। 

       अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षा श्री दूधसागरे महोदया ने कुछ विदा होते अपने कर्मचारी बंधु के अभाव को अनुभव करते हुए भावुक हुए बिना न रह सकीं। उन्होंने भी उनके लिए अपनी सदिच्छा प्रगट की। इस तरह यह कार्यक्रम सामूहिक भोज के साथ संपन्न हुआ।
सत्यमेव जयते नानृतम् सत्येन, पंथा विततो देवयानः।
येनाक्रमंत्यृषयो ह्याप्तकामो यंत्र तत्सत्यस्य परमं निधानम्॥  

No comments:

Post a Comment

मनोगत प्रगट करें