Home

Sunday, 29 January 2023

चौराहा पुस्तक का विमोचन

माता पिता को समर्पित है सुरेंद्र प्रसाद सिंह की पुस्तक चौराहा ‌।

      ठाणे: कल्याण पश्चिम के बी.के.बिड़ला महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में साहित्यकार सुरेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा रचित हंस प्रकाशन नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित "चौराहा" कहानी संग्रह जिसे उन्होंने अपनी माता स्मृति शेष विमला देवी के साथ ही अपने बुजुर्ग पिता दीनानाथ सिंह को समर्पित किया है।जिसका विमोचन अखिल भारतीय शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ.आर.बी.सिंह के करकमलों से उन्हीं की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।



1 / 3
विमोचन
2 / 3
3 / 3

 

     प्रमुख अतिथि के रूप में अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय मंत्री साहित्यकार डॉ. दिनेश प्रताप सिंह, प्रमुख वक्ता एवं पुस्तक विवेचक के रूप में सोमैया विश्वविद्यालय, विद्याविहार के डीन डॉ .सतिश पाण्डेय एवं मुंबई यूनिवर्सिटी के डीन डॉ .अनिल कुमार सिंह उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बी.के. बिड़ला नाईट महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार दुबे, मनपा स्कूलों के पूर्व अधीक्षक रामचंद्र आर,पाण्डेय आदि थे। सूत्र संचालन हिंदी विभाग के डॉ. श्याम सुंदर पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर मानववादी लेखक संघ के कार्याध्यक्ष समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव ने चौराहा कहानी संग्रह को एक श्रेष्ठ कहानी संग्रह बताया है। शिक्षाविद् राजेंद्र सिंह,अभय प्रताप सिंह, डॉ.अमर बहादुर दिलीप कुमार यादव , शिक्षाविद् संजय राममूर्ति यादव, समाजसेवी एम.पी.सिंह सहित बहुत सारे लोगों ने साहित्यकार सुरेंद्र प्रसाद सिंह को बधाई दी है।

No comments:

Post a Comment

मनोगत प्रगट करें