Sunday, 29 January 2023

मंगल परिणय संपन्न

 मुंबई: भांडुप मुंबई की शान लोकप्रिय समाजसेवी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रामनगीना यादव एवं कांदिवली की वरिष्ठ नगरसेविका एवं प्रजा फाऊंडेशन द्वारा घोषित मुंबई की सर्वश्रेष्ठ नगरसेविका सुनीता रामनगीना यादव के एकलौते लाड़ले पुत्र प्रतिक यादव की जीवन संगिनी कांदिवली के लोकप्रिय भाजपा नेता एवं कार्यसम्राट नगरसेवक कमलेश यादव के सगे भाई राजेश कुमार यादव एवं अर्चना राजेश कुमार यादव की सुपुत्री निमिशा यादव बनी हैं। गौरतलब हो कि सुनीता रामनगीना यादव , यादव समाज के साथ ही सभी उत्तर भारतीय समाज , मराठी, गुजराती एवं दक्षिण भाषियों में लोकप्रिय यादव परिवार के सुपुत्र प्रतिक के शादी की चर्चा संपूर्ण मुंबई में थी। परिवार की मुखिया प्रतिक की दादी कैलाशी यादव एवं प्रतिक के चाचा रविन्द्र यादव के मार्गदर्शन में संपूर्ण समारोह बहुत ही आकर्षक रहा । 

1 / 3
2 / 3
3 / 3

     प्रतिक की इकलौती बहन वैष्णवी विदेश से विवाह समारोह में शामिल हुई। वहीं वकालत की पढ़ाई कर रही प्रतिक की चचेरी बहन सीमा भी वैष्णवी के साथ थीं। यादव परिवार के हजारों पारिवारिक मित्रों की उपस्थिति से बहुत ही खुशी का माहौल था। उनके सबसे करीबी पारिवारिक मित्रों में भाजपा उ.भा.मुंबई अध्यक्ष समाजगौरव जयप्रकाश सिंह, सुप्रसिद्ध समाजसेवी उद्योगपति शिवशंकर सिंह (पप्पी सेठ) , घनश्याम तिवारी (गुरूजी), शिक्षक सेना मुंबई के उपाध्यक्ष मनीराम यादव और आल इंडिया यादव महासभा मुंबई के महासचिव शिक्षा में समाजसेवा के पैरोकार समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव , सपा नेता राजेन्द्र बहादुर यादव, प्रिंसिपल जगदीश निर्मल कुंभार, वाईस प्रिंसिपल जगन्नाथ यादव, समाजसेवी चिकित्सक एवं मुंबई समाजवादी पार्टी के आधार स्तंभ स्मृति शेष मुलायम सिंह यादव (नेताजी)के करीबी मित्र स्मृति शेष बिलगू यादव के सुपुत्र डॉ. शैलेश यादव, समाजसेवी माणिक चंद यादव, रमेश यादव, मदनलाल मौर्य, मंगला शुक्ला,कवि चंद्रशेखर शोभनाथ यादव, राकेश रमाशंकर यादव, डॉ.अमर यादव, शिक्षाविद् संजय राममूर्ति यादव, उषा रमेश जायसवाल, विजेश यादव , राकेश शुक्ला, शिक्षाविद् राधेश्याम यादव,दीना यादव,सहित बहुत सारे लोग बहुत खुश थे।इस अवसर पर सांसद, विधायक, नगरसेवक, अधिकारी,समाजसेवा में अग्रणी लोग उपस्थित थे, सभी ने नवविवाहित दंपति के सुखमय जीवन की मंगलमय कामना की है।

प्रतिक संग निमिशा के सुखमय वैवाहिक जीवन की मंगल कामना।

No comments: