छायाचित्र देखने के लिए क्लिक करें
26/01/2023, ना. मा. वि. दा. मुंबई, नायगांव माध्यमिक विद्यालय, आज 26 जनवरी की प्रात:कालीन स्वर्णिम सूर्य की प्रभा से आलोकित भोइवाड़ा विद्यालय संकुल में आयोजित गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वाजारोहण किया गया। राष्ट्रगान एवं ध्वजा गीत के बाद रंगारंग कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हुई। जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने दर्शक और प्रस्तोता की सक्रिय एवं उर्जावान उपस्थिति से एक सम्मोहक दृश्य एवं वातावरण निर्मित कर दिया।
सबके मन में गणतंत्र के राष्ट्रीय पर्व के लिए उत्साह देखते ही बन रहा था।
शुरुवात में विद्यार्थियों ने भाषण से आरंभ किया। विभिन्न भाषाओं में प्रस्तुत भाषण में विद्यार्थियों की वक्तृत्व प्रतिभा देखने और सुनने ही लायक थी। अंग्रेजी भाषा में दिया गया स्पीच दसवीं कक्षा की छात्रा कुमारी सृष्टि तिवारी द्वारा निश्चित ही दर्शनीय एवं श्रवणीय है।
तदंतर विभिन्न माध्यमों एवं कक्षाओं के विद्यार्थियों ने देश भक्ति की भावनारस में डूबी गीतों को अपना स्वर देकर राष्ट्रभक्ति के संकल्प का पतंग आसमान तक पहुंचा दिया। यहां भी हिन्दी माध्यम कक्षा नौवीं ब की छात्रा साहिना खान द्वारा गाया गया गीत श्रवणीय है।
भाषण एवं गायन के उपरांत नृत्य का भी रंगारंग कार्यक्रम विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया गया।
नृत्य एवं गीत के वीडियो देखें
कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य के संदेश एवं मार्गदर्शन से घोषित किया गया।
समूचे कार्यक्रम की समयावधि सुबह 8.00 बजे से 11.00 बजे तक मर्यादित रही।
जय हिन्द
जय भारत।
नीचे गणतंत्र दिवस के अवसर खींचें कुछ और छवियाँ देखें।


No comments:
Post a Comment
मनोगत प्रगट करें